ज़मीनी विवाद में रिश्तेदार ने की फायरिंग

सवीना थाना क्षेत्र में गोलीकांड

 | 
crime

उदयपुर 15 सितंबर 2025। सवीना थाना क्षेत्र में अंजुमन तालीमुल इस्लाम के सदस्य अनीस पर उसके ही रिश्तेदार फ़रदीन उर्फ गांजा ने ज़मीनी विवाद के चलते फायरिंग कर उन्हें घायल कर दिया। 

घायल अनीस को प्राथमिक उपचार के लिए पहले सेटेलाइट हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए एमबी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर फरदिन की तलाश शुरू कर दी है। घायल अनीस का एमबी हॉस्पिटल में इलाज जारी है। घटना से क्षेत्र में तनाव व्याप्त है और पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

#Udaipur #CrimeNews #UdaipurNews #Savina #Rajasthan #UdaipurTimes #MBHospital #UdaipurCrime

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News