परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मेगा हाईवे को किया जाम, समझाईश के बाद माहौल हुआ शांत 

 | 
murder case

उदयपुर 19 जुलाई 2023 । ज़िले के वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के खेरोदा थाना के भोपाखेड़ा गाडरियावास गांव से घर से लापता हुए युवक का शव कुंए में मिलने के मामले में परिजनों के साथ ग्रामीणों ने हत्या की आशंका को लेकर उदयपुर प्रतापगढ़ मेगा हाईवे पर हंगामा करते हुए रोड को जाम कर दिया। 

दरअसल सुरेश ओड दो दिन पूर्व अल सुबह अपने घर से किसी का फोन कॉल आने पर सुरेश ओड घर से निकल गया जिसको लेकर परिजनों ने खेरोदा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू की । साथ ही आसपास इलाके में सुरेश ओड की तलाशी शुरू की डॉग स्क्वायड की मदद से पुलिस गांव के एक खेत पर बने कुंए पर पहुंची जहाँ रेस्क्यू शुरू किया।  

हालाकी डॉग स्क्वायड जहाँ गया शव उस कुंए में नहीं मिला। सुरेश ओड का शव खुद के कुंए में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई । शव मिलने की जानकारी मिलने के बाद मौके पर हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई। रेस्क्यू टीम ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला उदयपुर के एमबी अस्पताल की मुर्दाघर की मोर्चरी में रखवाया। 

परिजनों के साथ ग्रामीणों ने हत्या की आशंका को लेकर उदयपुर प्रतापगढ़ मेगा हाईवे पर हंगामा करते हुए रोड को जाम कर दिया और मंगलवार को पुलिस प्रशासन और वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों के साथ समझाइश घर मामला शांत कराया। साथ ही मृतक के परिवार के सदस्यों उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए बुधवार को शव मृतक के परिजनों को सौंपा गया जिसके बाद मृतक के परिजन शव को लेकर रवाना हुई।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News