रेस्टारेंट पर खाना खाने गए डॉक्टरों ने बिल का पैसा मांगने पर रेस्टोरेंट स्टाफ के साथ की मारपीट

रेस्टोरेंट में लगे टीवी को भी तोड़ दिया

 | 
crime

शहर के सुखेर थाना क्षेत्र में बने मान्यगढ़ रेस्टारेंट पर खाना खाने गए डॉक्टरों ने बिल का पैसा मांगने पर रेस्टोरेंट स्टाफ के साथ मारपीट कर दी। साथ ही अस्पताल से अपने दोस्तों को बुलाकर पत्थरबाजी भी की।

पुलिस के अनुसार रेस्टोरेंट संचालक रितेशसिंह चाहर निवासी अंबावाड़ी रामपुरा चौराहा ने मामला दर्ज करया कि उसके झालों का गुड़ा गांव पर मौजूद मान्यगढ़ रेस्टोरेंट पर तीन फरवरी को रात करीब 11 बजे पांच लोग खाना खाने आएथे, जिनमे तीन महिलाएं भी शामिल थी, जिसमे से एक डॉक्टर का नाम मानसी था।

खाना खाने के बाद जब रेस्टोरेंट संचालक ने इन लोगों से बिल का भुगतान करने कों कहा तो इन्होने संचालक और स्टाफ लाल प्रजापत के साथ डंडे से हमला किया और मारपीट की।

यही नहीं इसके बाद इन लोगों ने अस्पताल से अपने दोस्तों को भी फोन करके बुला लिया, जिन्होंने पत्थरबाजी की और उसके साथी साकेत शर्मा को भी पीटा व रेस्टोरेंट में लगे टीवी को भी तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News