विशेष लोक अभियोजक की आपत्ति के बाद पुनः लौटाई चार्जशीट

मावली रेप केस अपडेट

 | 
mavli rape case

उदयपुर 19 अप्रैल 2023। पिछले दिनों ज़िले के मावली के लोपड़ा गांव में मासूम बच्ची के दुष्कर्म और हत्या से जुड़े ,मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश करने के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। विशेष लोक अभियोजक चेतन पुरी गोस्वामी ने आपत्ति कराई दर्ज। आपत्ति के बाद पुलिस पुनः लेकर गई चार्जशीट।

प्रपात जानकारी के अनुसार चार्जशीट में दस्तावेज कम होने के चलते विशेष लोक अभियोजक ने दर्ज कराई थी आपत्ति। अब 24 अप्रैल को पुलिस पूरे दस्तावेजों के साथ पुनः चालान करेगी पेश।

आज पुलिस मासूम बच्ची के बलात्कार और हत्या के आरोपी कमलेश राजपूत और उसके माता-पिता के खिलाफ 303 पेज की चार्जशीट पेश करने के लिए लाई थी। 

 उल्लेखनीय है मावली के लोपड़ा गांव में एक 10 वर्षीय मासूम आदिवासी बच्ची का बलात्कार करने के बाद आरोपी कमलेश राजपूत ने बच्ची की हत्या कर उसके शव के 10 टुकड़े कर दिए थे।  युवक के घ्रणित अपराध में हत्यारे और बलात्कारी कमलेश राजपूत के बाप और उसकी माँ के भी अपराध में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News