साहिल हत्याकांड के फरार आरोपियों इनाम घोषित

नईम उर्फ नईमुद्दीन कुन्दन कुशवाह पर 10-10 हज़ार इनाम घोषित  

 | 

उदयपुर 20 अप्रैल 2026। शहर के घंटाघर थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इनाम घोषित किया है। जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर ने दोनों फरार आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम रखा है।

यह मामला प्रकरण संख्या 29/2026 का है, जिसमें बिछ्छूघाटी क्षेत्र में युवक साहिल की चाकू और कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात के बाद से आरोपी फरार चल रहे हैं।

पुलिस के अनुसार फरार आरोपियों में नईम उर्फ नईमुद्दीन पुत्र मोईनुद्दीन शेख (उम्र 30 वर्ष) निवासी शेखों का मोहल्ला, आसींद (भीलवाड़ा) हाल पता रेलवे कॉलोनी, राणा प्रतापनगर, उदयपुर तथा कुन्दन पुत्र बालकृष्ण कुशवाह (उम्र 31 वर्ष) निवासी आयड़ लोहार कॉलोनी, भूपालपुरा, उदयपुर शामिल हैं।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति इन आरोपियों की गिरफ्तारी में मदद करता है या सटीक सूचना देता है, तो उसे 10-10 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

#UdaipurNews #RajasthanNews #CrimeNews #UdaipurCrime #BreakingNews #PoliceNews #UdaipurUpdate #RajasthanPolice #CrimeAlert #JusticeForSahil #UdaipurToday #IndianNews #RewardAnnouncement

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News