सुरक्षा में तैनात होमगार्ड पर ही स्कूटी ले जाने का आरोप
सीसीटीवी में खुलासा, गलती स्वीकारने के बाद ड्यूटी से हटाया गया; पुलिस में शिकायत नहीं
Udaipur Times News, Crime News,Two Wheeler Stolen,RNT Medical College Udaipur,उदयपुर 10 जुलाई 2026 - आरएनटी मेडिकल कॉलेज में तैनात एक होमगार्ड जवान पर महिला प्रोफेसर की स्कूटी बिना अनुमति ले जाने का आरोप लगा है।
मामले का खुलासा घटना के छह दिन बाद सीसीटीवी फुटेज से हुआ। आरोपी होमगार्ड ने पूछताछ के दौरान अपनी गलती स्वीकार करते हुए महिला प्रोफेसर से माफी भी मांगी। जानकारी के अनुसार 30 जून 2026 की सुबह महिला प्रोफेसर ने अपनी स्कूटी मेडिकल कॉलेज परिसर में खड़ी की थी।
सुबह करीब 9:30 बजे स्कूटी गायब हो गई। कई दिनों तक तलाश के बाद जब सीसीटीवी फुटेज देखे गए तो मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट पर सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक ड्यूटी करने वाला होमगार्ड जवान दिलीप खराड़ी स्कूटी ले जाता दिखाई दिया।
महिला प्रोफेसर ने होमगार्ड जवान को बुलाकर फुटेज दिखाए, जिसके बाद उसने अपनी गलती स्वीकार कर ली।
आरोपी ने बताया कि उसकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया था और स्कूटी में चाबी लगी हुई थी, इसलिए वह उसे स्टार्ट कर बाल चिकित्सालय की पार्किंग तक ले गया था। उसने भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने का भरोसा भी दिलाया। RNTMedicalCollege
घटना की जानकारी मिलने पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राहुल जैन ने संबंधित होमगार्ड को तत्काल ड्यूटी से हटा दिया और पूरे मामले की सूचना होमगार्ड कमांडेंट को भेज दी।
विभागाध्यक्ष डॉ. प्रवीण ओझा से लिखित शिकायत देने का भी अनुरोध किया गया। हालांकि समाचार लिखे जाने तक महिला प्रोफेसर ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। SecurityLapse
उन्होंने बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत प्राचार्य कार्यालय में की है और फिलहाल पुलिस कार्रवाई नहीं चाहती हैं। ऐसे में आपराधिक मामला दर्ज नहीं हो सका है। गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए हाल ही में सात होमगार्ड जवान तैनात किए गए थे। शुरुआती दिनों में इन जवानों ने कई मोबाइल चोरों को पकड़ने और संदिग्ध लोगों को परिसर से बाहर करने जैसी कार्रवाई की थी। Udaipur News
ऐसे में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात जवान पर ही वाहन ले जाने का आरोप लगने से सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। Udaipur Crime News
#Udaipur #RNTMedicalCollege #HomeGuard #CCTV #Scooter #SecurityLapse #RajasthanNews #CrimeNews #BreakingNews #MedicalCollege #UdaipurNews #LatestNews
