पुलिसकर्मी बनकर चैकिंग का बहाना बनाकर दम्पति से जेवरात खुलवाए
शिल्पग्राम घूमने आये परिवार को लूटा
उदयपुर के अंबामाता थाना क्षेत्र में खुद कों पुलिस कर्मी बताकर एक दम्पति कों लूटने का मामला सामने आया हैं। दरअसल गुरुवार कों शिल्पग्राम घूमने आए एक दम्पति को कुछ बदमाशों ने शिल्पग्राम से निकलते ही पीछा कर बहाने से कार में बैठाकर अपने आप को पुलिस बताया और उनके जेवर खुलवाकर हड़प लिए।
जानकारी के अनुसार जमनाशंकर बछावत निवासी देबारी ने अम्बामाता थाने में प्रकरण दर्ज करवाया कि वह अपनी पत्नी पन्नादेवी एवं बहु निशा बेन के साथ शिल्पग्राम जाने के लिए सूरजपोल पर खड़ा था, तभी कुछ लोग कार लेकर वाहन में आए और शिल्पग्राम उत्सव में जाने की बात कहते हुए कार में बिठा लिया । लेकिन रानी रोड पहुंचने पर कार वाले ने कहा हम क्राईम ब्रांच के है और हिरणमगरी में लूटपाट की घटना हुई है।
आरोपी ने कहा कि सभी से अपने आभूषण व नकदी निकाल कर लिफाफे में रखने कों कह जिसपर उसकी बात पर विश्वास करते हुए पीडि़तों ने अपने जेवर उतार कर एक लिफाफे में रख दिया। आरोपी ने उसे दूसरा लिफाफा पकड़ा दिया। कुछ ही देर बाद आगे साहब के होने की बात कहते हुए दूसरा लिफाफा पकड़ा कर तीनों को मल्लातलाई में कार से उतार कर चला गया।
शिल्पग्राम मेले में जाने के बाद जब पीड़ितों ने देखा तो लिफाफे में जेवर नहीं थे। बदमाश ने पुलिस चैकिग के बहाने पत्नी के हाथ से चार सोने की चुडिय़ां खुलवा कर ले गए। कुछ देर बाद पीडि़त थाने पर गए और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।