Salumber में लुटेरी दुल्हन और उसकी गैंग का पर्दाफाश

वारदातों का खुलासा
 | 
salumber election

सलूंबर 24 नवंबर 2024 । सलूंबर जिला पुलिस अधीक्षक राजेश यादव के निर्देशन में पुलिस थाना सलूंबर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लुटेरी दुल्हन और उसकी गैंग को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह ने फर्जी शादियों के माध्यम से कई लोगों से लाखों रुपये ठगे थे। 

पुलिस ने अब तक इस गैंग द्वारा की गई 6 वारदातों का खुलासा किया है। प्राथी पर्वत सिंह की शिकायत पर, पुलिस ने जांच शुरू की थी। वर्ष 2023 में आरोपी महिला साक्षी और उसके साथियों ने शादी करने का झांसा देकर 2 लाख 50 हजार रुपये ठगे थे। जांच के दौरान, पुलिस ने साक्षी और उसके साथी गोतमलाल, मंदाबेन को गिरफ्तार किया।

इन आरोपियों ने फर्जी शादी करके विभिन्न लोगों से पैसे ठगे थे। साक्षी पर आरोप है कि उसने छह जगहों पर फर्जी शादियां कीं, जिनमें अहमदाबाद, गुजरात और राजस्थान शामिल हैं।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने सभी अपराधों को स्वीकार कर लिया और साक्षी ने इन वारदातों में शामिल अन्य लोगों के नाम भी उजागर किए।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News