महिला शिक्षिका के साथ लूटपाट

पहाड़ा थाना क्षेत्र की घटना, स्कूल जाते समय रास्ते में रोककर सोने की चैन और पर्स छीना 

 | 
loot with school teacher

उदयपुर के पहाड़ा थानाक्षेत्र में बदमाशों ने एक महिला शिक्षिका को निशाना बनाकर उसके गले से चैन छीन ली। पीड़िता पहाड़ा के राजस्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं।

पीड़ित महिला अंजना डामोर ने अपनी रिपोर्ट में बताया की हमेशा की तरह स्कूल जाने के लिए अपने घर कनबई से आडीवली के लिए शनिवार सुबह करीब 7 बजे घर से निकली जो चित्तोड़ा नयागाव होते हुए असारीवाड़ा मोड पर स्कुटी पर सवार होकर पहुंची, जहां पीछे से एक बाईक पर दो व्यक्ति आए उसकी स्कुटी के आगे बाईक खडी कर गले में पहनी हुई 15 ग्राम सोने की चैन झपट ली व उसके ब्राऊन कलर का पर्स भी छीन कर भाग गये ।

पर्स मे उसका मोबाईल, स्कुल संबधी दस्तावेज, एसबीआई व् बैंक ऑफ़ बड़ौदा का एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड ई-सिग्नेचर डोंगल व् करीब 5000/- रुपये थे।

पुलिस ने पीड़ित महिला की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं और घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News