राजसमंद: कार से चोरी हुए 10 लाख बरामद, 3 गिरफ्तार

चौथे अभियुक्त की पहचान और तलाश जारी 

 | 

राजसमंद 26 सितंबर 2025। ज़िले के भीम क्षेत्र में सेना के जवान की कार से चोरी हुए 10 लाख रुपये की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। 

पुलिस ने चोरी किए गए पूरे 10 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। इस मामले में तीन अभियुक्तों अजय, प्रशांत और विकास सांसी को नामजद किया गया है, जबकि चौथे अभियुक्त की पहचान की जा रही है।

सभी आरोपी राजगढ़, मध्यप्रदेश के रहने वाले बताए गए हैं और कड़िया सांसी गैंग के सदस्य हैं। पुलिस दबिश देकर आरोपियों तक पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से घेराबंदी की गई। इस दौरान आरोपी जंगल में रुपये फेंककर मौके से फरार हो गए।

गौरतलब है कि 15 सितंबर को आरोपी सेना के जवान भूपेंद्र सिंह की कार का शीशा तोड़कर 10 लाख रुपये चोरी कर ले गए थे।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal