Udaipur Times News, Crime News , Theft in the House - उदयपुर 19 अक्टूबर 2026 - सूरजपोल थाना क्षेत्र स्थित रेलवे कॉलोनी में सूने क्वार्टर का ताला तोड़कर बदमाश नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए।
पीड़िता ने कुछ युवकों पर चोरी का शक जताते हुए पुलिस को रिपोर्ट दी है। पुलिस के अनुसार, सुभिता पत्नी नाहर सिंह जाट, निवासी अझाड़ीकला, झुंझुनूं, हाल निवासी रेलवे कॉलोनी, उदयपुर सिटी ने रिपोर्ट दी कि 17 अक्टूबर की रात करीब 8:30 बजे वह अपने बच्चों के साथ गवरी चौक पर गरबा देखने गई थीं। रात करीब 10:10 बजे वापस लौटीं तो क्वार्टर के पीछे के दोनों गेट खुले मिले और कमरे में सामान बिखरा हुआ था।
जांच करने पर लिफाफों, बच्चों के सामान और गुल्लक में रखे करीब 35 हजार रुपए गायब मिले। इसके अलावा आधा तोला सोने का मादलिया और चांदी की बिछिया भी चोरी हो गई। पीड़िता ने कुछ युवकों पर शक जताते हुए बताया कि गरबा देखने जाते समय पड़ोस में एक युवक खड़ा था, जबकि लौटने पर उसका भाई वहां दिखाई दिया और उन्हें देखकर भाग गया। Crime News
पीड़िता के अनुसार, ये युवक नशा करते हैं और उनके साथ अन्य युवक भी इलाके में घूमते रहते हैं। पीड़िता ने यह भी बताया कि घटना से दो-तीन दिन पहले सुबह करीब 4 बजे उनकी बड़ी बेटी को बाथरूम जाते समय किसी व्यक्ति की मौजूदगी का अहसास हुआ था। वहीं, चोरी वाली रात करीब 3 बजे तीन युवकों को क्वार्टर के आसपास घूमते देखा गया था। Udaipur News
बाहर आने पर वे भाग गए। पीड़िता ने शोएब नाम के युवक पर भी शक जताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।