उदयपुर के प्रताप गौरव केंद्र पर बवाल, गाइड की जमकर पिटाई

गाइड द्वारा टिकट राशि से दोगुने पैसे वसूलने के आरोप पर भड़के ड्राइवर, देखते ही देखते विवाद ने लिया मारपीट का रूप

 | 
Guide Beaten AT Pratap gaurav Kendra Udaipur

 

Udaipur Times, Crime News: उदयपुर शहर के प्रताप गौरव केंद्र पर उस समय हंगामा मच गया, जब गाइड द्वारा सवारियों से टिकट की निर्धारित राशि से दोगुने पैसे वसूलने के आरोप को लेकर विवाद खड़ा हो गया। देखते ही देखते मामला इतना गरमा गया कि गुस्साए ड्राइवरों ने गाइड की जमकर पिटाई कर दी।

जानकारी के अनुसार, प्रताप गौरव केंद्र पर सवारियों को घुमाने और टिकट के पैसों को लेकर गाइड तथा ड्राइवरों के बीच कहासुनी शुरू हुई। आरोप है कि गाइड द्वारा टिकट पर निर्धारित राशि से दोगुने पैसे लिए जा रहे थे। इसी बात को लेकर ड्राइवरों का गुस्सा फूट पड़ा और विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया।

घटनाक्रम के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रताप गौरव केंद्र जैसे पर्यटन स्थल पर हुए इस घटनाक्रम ने पर्यटकों से जुड़ी व्यवस्थाओं और टिकट राशि की वसूली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हालांकि, गाइड द्वारा कथित रूप से वसूली गई राशि और पूरे मामले की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। संबंधित पक्षों के बयान सामने आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News