ग्रामीण ओलंपिक में भाग लेने आए युवक के साथ पुलिस द्वारा मारपीट के आरोप

कुराबड़ थाना की घटना

 | 
gramin olympic

उदयपुर 14 सितंबर 2022 । जिले के कुराबड थाना क्षेत्र मे ग्रामीण ओलंपिक भाग लेने गए एक युवक के साथ पुलिस द्वारा मारपीट करने के आरोप लगे हैं। बुधवार को पीड़ित और साथियो ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मारपीट करने वाले पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ परिवार देकर कार्यवाही की मांग की है।

पीड़ित गुणवंत सिंह चौहान ने बताया कि मंगलवार को वह कुराबड में ग्रामीण ओलंपिक खेल में भाग लेने गया था तभी 1 बजे के करीब सिविल ड्रेस में आया कांस्टेबल दिनेश विश्नोई ने उसे धक्का देकर उसके साथ मारपीट की और दो वर्दीधारी कांस्टेबल के साथ उसे उठाकर थाने ले गया और बुरी तरह से मारपीट की  जिससे उसके हाथों पैरों पर गंभीर चोटें आई है । 

पीड़ित का आरोप है कि कांस्टेबल के खिलाफ कार्यवाही करने के बजाय उसी को 151 में पाबंद किया गया। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है की जल्द ही दिनेश बिश्नोई और अन्य दो वर्दीधारी पुलिस कॉन्स्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए और उचित कार्यवाही की जाए। पीड़ित और उसके साथियों ने चेतावनी दी है कि अगर कार्यवाही नहीं होती है तो कलेक्ट्री के बाहर अनशन पर बैठेंगे। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News