उधार में शराब नहीं देने पर सेल्समैन से मारपीट, CCTV में कैद घटना

उदयपुर के सूरजपोल क्षेत्र में शराब की दुकान पर बदमाश का हमला, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

 | 

उदयपुर 27 मार्च 2026- उधार में शराब नहीं देने पर एक बदमाश ने दुकान में घुसकर सेल्समैन को पीट दिया।

मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। वहीं, पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना 26 मार्च की शाम को सूरजपोल थाना क्षेत्र में रंगनिवास स्थित एक शराब की दुकान की है। बदमाश उधार में शराब मांगने लगा। सेल्समैन ने मना किया तो बदमाश भड़क गया। सीधे मारपीट पर उतर आया। अचानक हुए हमले से दुकान में अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इधर, सूरजपोल थानाधिकारी रतन सिंह ने बताया- इस संबंध में पुलिस के पास अभी कोई रिपोर्ट नहीं आई है। लेकिन जैसे ही वीडियो सामने आया तो इस संबंध में किशनपोल क्षेत्र में रहने वाले बदमाश संजय सिंह उर्फ सत्तू को पुलिस ने पकड़ा। इस मामले की जांच की जा रही है।

#UdaipurNews #RajasthanNews #Surajpol #UdaipurCrime #CCTVViral #BreakingNews #LocalNewsUdaipur #RajasthanPolice #CrimeAlert #UdaipurUpdates #Kishanpol #LiquorShopIncident

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal