लूट के प्रयास में दिन दहाड़े सेल्समैन को मारा था चाकू, उपचार के दौरान हुई मौत

सहेली मार्ग स्थित एक्सिस बैंक के बाहर की घटना
 | 
घायल अवस्था में युवक भागकर बैंक में घुस गया था, शाम को घायल की उपचार के दौरान मौत  
 

उदयपुर 14 सितंबर 2020 । आज सुबह शहर के यूआईटी पुलिया के निकट एक्सीस बैंक की सहेली मार्ग शाखा के बाहर हुई लूट के प्रयास में हुई चाकुबाजी की घटना में घायल युवक अमित सिंह सांखला की शाम को उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना उस वक़्त हुई जब वह बैंक में रूपये जमा कराने पहुंचा था। तभी बैंक के बाहर अज्ञात लोगों ने उस पर चाकू से हमला बोल दिया। चाकूबाजी में गंभीर रूप से घायल युवक गंभीर घायल अवस्था में ही भाग कर बैंक की ब्रांच में घुस गया जिससे बैंक में भी हड़कंप मच गया। 

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची हाथीपोल थाना पुलिस ने मौके पर आकर घटना की जानकारी ली और युवक को इलाज के लिये एमबी हॉस्पीटल में भर्ती कराया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस द्वारा अब सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिससे हमलावरों के बारे में पता लगाया जा सके।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चाकूबाजी की घटना में घायल युवक जिसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई, अम्बामाता निवासी अमित सांखला किसी कम्पनी में सेल्समैन के पद पर कार्यरत है और डेली कलेक्शन बैंक में जमा करवाने जा रहा था।  

मृतक अमित ने जान दे दी लेकिन रूपये से भरा बैग बचा लिया 

दिनदहाड़े लूट की नियत से हुई चाकूबाजी में मृतक अमित ने रूपये से भरा बैग तो बचा लिया लेकिन इस प्रयास में वह अपनी जान से हाथ धो बैठा।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News