सलूम्बर पुलिस ने कार से जब्त किए सवा करोड़ रुपए के पुराने नोट

जब्त किए गए 1000 रुपए की 98 गड्डियां तो 73 गड्डियां 500 रुए की थी 

 | 
Forfeited Currency Notes seized at Salumber

सलूंबर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान हाइवे पर एक कार से करीब सवा करोड़ रुपए के पुराने नोट जब्त किए है। इसमें सवार तीन जनों को पुलिस ने पकड़ा है और उनसे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि ये नोट बदलावाने आए थे।

सलूंबर एसपी राजेश यादव ने बताया कि सलूंबर थानाधिकारी मनीष खोईवाल को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने उदयपुर-सलूम्बर मेगा हाइवे पर नाकाबंदी की। इस दौरान एक कार को रुकवाया और चेक किया तो अंदर नोटों की गड्डियां पड़ी मिली थी।

पुलिस ने मामले तीन आरोपियों को पकड़ा जो गाड़ी में सवार थे। पुलिस ने नोटों की गिनती की तो सामने आया कि कार में 1000 रुपए की 98 गड्डियां तो 73 गड्डियां 500 रुए की थे। कुल मिलाकर यह राशि करीब एक करोड़ 34 लाख 50 हजार रुपए थी। एसपी ने बताया कि गाड़ी में ही कुछ खाली कागजों के साथ केमिकल मिला था। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने नांदेड के रहने वाले पदमावत कुलकर्णी, कन्हैयालाल मेहता और कयूम को पकड़ा है।

एसपी ने बताया कि कन्हैयालाल सलूंबर के बस्सी का ही रहने वाला है और मुंबई में व्यापार करता है। एसपी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में लोगों ने बातया कि हम नोट बदलवाने आए है और इसके बदले हमे 12 प्रतिशत वेल्यू मिल रहा था।

थानाधिकारी मनीष खोईवाल ने बताया कि पुराने नोटो का अवैध परिवहन करते हुए पकड़े आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News