Salumber: संदिग्ध हालत में मिले नाबालिग युवती के शव का 15 दिन बाद भी नहीं अंतिम संस्कार नहीं हुआ

परिजनों का कहना है कि उनकी मृतक बेटी को जब तक न्याय नहीं मिल जाता। वे उसके शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे

 | 
salumber

सलूंबर 14 अगस्त 2024। सराड़ा थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालत में मिले नाबालिग युवती के शव का 15 दिन बाद भी अंतिम संस्कार नहीं हुआ है। परिजनों ने मृतक नाबालिग का शव जमीन में गाड़ा हुआ है। परिजनों का कहना है कि उनकी मृतक बेटी को जब तक न्याय नहीं मिल जाता। वे उसके शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ है और उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।

आरोपियों ने इस हत्या को सुसाइड का रूप देने के लिए उसे फंदे पर लटका दिया। परिजनों ने इस संबंध में सलूम्बर एसपी अरशद अली को ज्ञापन देकर मामले में जांच की मांग की है। साथ ही मृतक नाबालिग के शव का विस्तृत पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा है। इस संबंध में एसपी ने डिप्टी मदन बिश्नोई को जांच कराने के निर्देश दिए।

ये थी पूरी घटना

घटना 31 जुलाई 2024 की है जब नाबालिग युवती का शव उसके घर पर फंदे पर लटका मिला था। युवती के परिजन खेत पर काम करने गए थे। आसपास लोगों ने परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची।

एडवोकेट नरेन्द्र जोशी ने बताया कि युवती संदिग्ध हालत में फंदे पर लटकी मिली। इस दौरान मृतक के घुटने फर्श से टच हो रहे थे। उस हालत में सुसाइड कर पाना संभव नहीं है। ऐसे में आशंका है कि उसकी हत्या कर इसे सुसाइड का रूप दिया गया है। मामले में सराड़ा थानाधिकारी को जांच कर आगे कार्रवाई करनी चाहिए लेकिन कोई जांच नहीं हो रही।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News