लूट के दौरान बुजुर्ग की हत्या, परिवार पर हमला कर गहने लूटे

सनवाड़ गांव में देर रात 7–8 नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या की, परिवार के सदस्यों पर हमला कर गहने लूटे; ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

 | 
Police investigating the robbery and murder case in Sanwad village, Udaipur, after masked robbers killed an elderly man and looted jewellery.

 

Udaipur Times News, Crime News, Loot at Village, उदयपुर 4 अगस्त 2026 - फतहनगर थाना क्षेत्र के सनवाड़ गांव में सोमवार देर रात लूटपाट के दौरान नकाबपोश बदमाशों ने एक बुजुर्ग की हत्या कर दी, जबकि परिवार के चार सदस्यों पर पत्थरों और डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी तक शव नहीं उठाने की चेतावनी दी।

थानाधिकारी मदनलाल ने बताया कि रात करीब एक बजे 7 से 8 नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए। उन्होंने परिवार को बंधक बनाकर महिलाओं के गहने लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने देवीलाल गमेती (60) पर हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी और उनकी मौत हो गई। Sanwad

हमले में उनके बेटे ओंकारलाल, शिवलाल और नाती अनिल घायल हो गए। घायलों को सनवाड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। JewelleryRobbery

घायल ओंकारलाल ने बताया कि बदमाशों ने उनकी पत्नी और मां के गहने जबरन उतरवा लिए तथा शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना के बाद उन्होंने ग्रामीणों को सूचना दी। CrimeNews

वारदात के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंचे और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे डीएसपी चांदमल सिंगारिया और पुलिस अधिकारियों ने दो दिन के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में विशेष टीमें जुटी हुई हैं।

#Udaipur #Sanwad #Fatehnagar #Robbery #Murder #CrimeNews #Rajasthan #BreakingNews #PoliceInvestigation #JewelleryRobbery

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News