होटल संचालक पर तलवार से हमला करने वाला बदमाश गिरफ्तार

बकाया राशि को लेकर हुए विवाद के बाद होटल में की थी तोड़फोड़, आरोपी पर हत्या के प्रयास, मारपीट, जुआ, एससी-एसटी एक्ट और जालसाजी समेत सात से अधिक मामले दर्ज

 | 
Accused Arrested for attacking police team

 

Udaipur Times News,उदयपुर 30 जून 2026 - सविना थाना पुलिस ने होटल संचालक पर तलवार से जानलेवा हमला करने और होटल में तोड़फोड़ करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, जुआ, एससी-एसटी एक्ट और जालसाजी सहित सात से अधिक मामले पहले से दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार 20 जून 2026 को होटल संचालक महिपाल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 19 जून की रात करीब 11:40 बजे कमलेश उर्फ चौक उसके होटल पर खाना पैक कराने पहुंचा।

पुराने बकाया रुपये जमा कराने की बात कहने पर आरोपी नाराज हो गया। कुछ देर बाद वह कार और तलवार लेकर लौटा तथा होटल संचालक पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी ने होटल के शटर, सीसीटीवी कैमरों और फॉर्च्यूनर कार में भी तोड़फोड़ की तथा जान से मारने की धमकी दी। Crime News Udaipur 

मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा और वृत्ताधिकारी छवि शर्मा के सुपरविजन में सविना थानाधिकारी गजवीर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी सहायता और सूचना के आधार पर आरोपी कमलेश उर्फ चौक पुत्र केशूलाल, निवासी पार्श्वनाथ कॉलोनी, सविना को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। Udaipur News

पुलिस ने आरोपी का रिमांड प्राप्त कर आगे की पूछताछ और अनुसंधान शुरू कर दिया है।

#Udaipur #Savina #Rajasthan #CrimeNews #SavinaPolice #HotelAttack #BreakingNews #PoliceAction #LawAndOrder #UdaipurNews #LocalNews #IndiaNews #CrimeUpdate #Justice #PublicSafety

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News