बिना सचित्र चेतावनी के सिगरेट व तंबाकू बेचने वालों पर कार्रवाई
उदयपुर 11 मार्च 2026। ज़िले में बिना सचित्र चेतावनी के सिगरेट, तंबाकू और अन्य मादक पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के दौरान विभिन्न ब्रांड के 3260 पैकेट सिगरेट, 60 पैकेट तंबाकू और 11 हुक्के जब्त किए गए हैं।
ज़िला पुलिस अधीक्षक उदयपुर योगेश गोयल के निर्देश पर जिले में इस तरह की कार्रवाई के लिए सभी डिप्टी एसपी और थानाधिकारियों को निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में थाना प्रतापनगर पुलिस ने टीम और डीएसटी के साथ मिलकर कार्रवाई की।
पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर और ड्रग इंस्पेक्टर उदयपुर के सहयोग से कार्रवाई करते हुए आरोपी मुकेश निवासी आदर्श नगर, ई ब्लॉक, पायडा थाना प्रतापनगर उदयपुर के कब्जे से विभिन्न ब्रांड के 3260 पैकेटों में 65,200 सिगरेट, 60 पैकेट तंबाकू और 11 हुक्के बरामद किए गए।
इस संबंध में प्रकरण संख्या 154/2026 दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ विज्ञापन निषेध और व्यापार एवं वाणिज्य उत्पादन, आपूर्ति एवं वितरण विनियमन अधिनियम 2003 (COTPA ACT 2003) की धारा 07/20 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।
#Udaipur #UdaipurNews #UdaipurPolice #RajasthanNews #RajasthanPolice #PratapnagarUdaipur #UdaipurCrime #UdaipurUpdate #COTPAAct #TobaccoControlIndia #HookahSeizure #UdaipurBreakingNews
