सेवाश्रम पर अवैध शराब से भरी अल्टो कार को किया जब्त

भूपालपुरा थाना क्षेत्र में अवैध रूप से परिवहन की जा रही थी शराब

 | 
bhupalpura

उदयपुर पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे अवैध शराब धरपकड़ अभियान के तहत हनुवन्तसिंह थानाधिकारी पुलिस थाना भूपालपुरा की टीम व जिला स्पेशल प्रभारी दिलीपसिंह सीआई की टीम की संयुक्त प्रयास से अवैध शराब व बीयर से भरी एक अल्टो कार को ज़ब्त किया। 

जानकारी के अनुसार पुलिस के अपने खुफिया तंत्र से सूचना मिली की प्रतापनगर से सेवाश्रम की तरफ अल्टो कार में अवैध शराब भरकर आ रही। शनिवार देर रात लगभग 12:30 के आसपास नाकाबंदी के दौरान अल्टो कार न. आरजे 27 सीएफ4379 की सेवाश्रम चौराया  से आती दिखाई दी। नाकाबन्दी और पुलिस जाब्ता को देख अल्टो कार चालक कार को सर्विस रोड की तरफ तेज रफ्तार से भगाकर ले गया।पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर कार चालक कार को सर्विस रोड सेवाश्रम पर चालू हालात में छोड़कर अन्धेरे का फायदा उठाकर भाग गया। 

कार को चैक करने पर कार में अवैध रूप से परिवहन की जा रही 4 कार्टून अग्रेंजी शराब व 6 कार्टून बीयर पाई गई। अल्टो कार के साथ शराब को जप्त किया है तथा आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मौके पर फरार मुल्जिम की सरगर्मी से तलाश जारी है। कार्रवाई करने के दौरान पुलिस टीम के भगवतीलाल सहायक उप निरीक्षक, कानि. आसुराम , कानि. विजयसिंह  संजु कानि. , जिला स्पेशल टीम के विकमसिंह हैडकानि. उपेन्द्रसिंह भूमिका रही।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News