राजसमंद के भीम में युवक का खून से सना शव मिलने से सनसनी

शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है
 | 
Deadbody found at Rajsamand

 

Udaipur Times, Rajsamand News: 6 जुलाई 2026। राजसमंद जिले के भीम क्षेत्र में जस्सा खेड़ा हाईवे स्थित पुल पर सोमवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का शव खून से लथपथ अवस्था में मिला। शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। Rajsamand News

मृतक की पहचान नरेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो ब्यावर जिले के सूरजपुरा के लोटियान गांव का निवासी बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही भीम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रजत बिश्नोई और कुंभलगढ़ डीवाईएसपी जितेंद्र सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया। Rajsamand News

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। Rajsamand News

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News