हिरणमगरी में नरमुंड मिलने से फैली सनसनी

हिरणमगरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से नरमुंड को उठा एमबी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया

 | 
HM

उदयपुर 15 मई 2023। शहर के हिरणमगरी थाना इलाके में सोमवार को एक नरमुंड मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही हिरणमगरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से नरमुंड को उठा एमबी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया। 

मामले के जांच अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह 11:00 बजे थानाधिकारी राम सुमेर मीणा कों फोन पर जानकारी मिली की क्षेत्र के जैन मंदिर के पास एक नरमुंड पड़ा हुआ है, जिस पर थानाधिकारी सहित टीम मौके पर पहुंची और मौके से नरमुंड को उठा एमबी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। साथ ही मामला की जांच शुरू की गई।

पुलिस अधिकारीयों का कहना हैं की मामले में प्रथम दृष्टया यह सामने आया है कि किसी श्वान द्वारा आसपास की कब्र से यह नरमुंड निकालकर यहां तक लाया गया है फिर भी मामला दर्ज कर मामले में जांच की जा रही है। हालांकि पुलिस जांच में ही साफ हो पाएगा कि यह नरमुंड किसका है और यहां कैसे पहुंचा। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News