उदयपुर में युवती पर हमले का गंभीर आरोप
जानलेवा हमला कर नाक काट कर फोटो वीडियो वायरल कर सामाजिक प्रतिष्ठा खराब करने को लेकर एसपी को परिवाद सौंप
Udaipur Times News, Udaipur Crime News, उदयपुर 12 सितंबर 2026 - उदयपुर में घर में घुस कर युवती पर जानलेवा हमले कर नाक काट सोशल मीडिया पर फोटो वीडियो वायरल कर सामाजिक प्रतिष्ठा खराब करने को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक को परिवाद सौंप कर मुलजिमान की गिरफ्तारी ओर कड़ी कार्यवाही की मांग की है, बिछीवाड़ा निवासी रमणलाल पिता हक्सी लबाना ने शनिवार को जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर परिवाद देकर प्रार्थी की पुत्री ऊषा लबाना के साथ कथित मारपीट और जान से मारने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है।
शिकायत के अनुसार, 9 सितंबर की रात करीब 1 बजे कुछ लोग उदयपुर के लकड़वास स्थित युवती के फ्लैट में घुस कर उसके साथ मारपीट की शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपितों ने पहले पड़ोसी के फ्लैट का मुख्य दरवाजा बंद कर युवती के घर में प्रवेश किया। Crime News Udaipur
इसके बाद उसकी आंखों में मिर्च डालकर लात-घूंसों से मारपीट की गई।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि एक व्यक्ति ने युवती के पैर पकड़े, जबकि अन्य ने उसे पकड़ रखा और उसकी गर्दन काटने का प्रयास किया जिसके बाद प्रार्थी की पुत्री ऊषा लबाना के साथ गंभीर मारपीट कर उसकी नाक काट कर उसके फोटो वीडियो बना कर सभी सामाजिक ग्रुपों में वायरल कर दिए जिससे उसकी प्रतिष्ठा को गंभीर खतरा उत्पन्न हुआ ओर प्रतिष्ठा खराब की, शिकायत के मुताबिक, युवती के चिल्लाने पर आसपास के लोग और चौकीदार मौके पर पहुंचे, जिसके बाद उसकी जान बच सकी। Woman Attacked at Udaipur
बाद में सुबह करीब 4 बजे पुलिस को सूचना दी गई और युवती को उपचार के लिए राजकीय एम.बी. अस्पताल ले जाया गया।
परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद युवती को अस्पताल से कथित रूप से किसी अन्य अस्पताल ले जाया गया और घटना के साक्ष्य छिपाने का भी आरोप लगाया है शिकायत में यह भी कहा गया है कि घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है और फ्लैट में लगे CCTV कैमरों की जांच कर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की गई, शिकायतकर्ता ने पुलिस से नामजद आरोपितों के साथ अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई, CCTV फुटेज की जांच तथा युवती को तलाश कर न्याय दिलाने की मांग की है।
जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश जारी कर दी है, ऐसे में अब देखने की बात यह है कि वायरल वीडियो ओर मामले को लेकर पुलिस क्या कार्यवाही करती है