सट्टा खेलते सात गिरफ्तार

अम्बामाता थाना पुलिस की कार्यवाही 
 
 | 
साइफन चौराहा स्थित बस स्टैंड के पास चाय की दुकानों की आड़ में सट्टे की पर्चियां काट रह थे। 

उदयपुर 31 दिसंबर 2019। शहर के अम्बामाता थाना पुलिस ने साइफन चौराहा स्थित बस स्टैंड के पास चाय की दुकानों की आड़ में सट्टे की पर्चियां काटते सात लोगो को गिरफ्तार किया है। 

जिला पुलिस अधीक्षक कैलाश चंद्र बिश्नोई द्वारा जिले में सट्टा और जुआ खेलने वालो के खिलाफ कार्यवाही के आदेश पर चलाये जा रहे अभियान के मुखबिर की सूचना के आधार पर उक्त कार्यवाही की अंजाम दिया गया। 

अम्बामाता पुलिस थानाधिकारी लक्ष्मणराम बिश्नोई ने बताया की गिरफ्तार किये गए अभियुक्तों के पास से कल्याण सट्टे के अंक लिखी तीन डायरियां और नकद 12010 रुपये भी बरामद किये गए। 

पुलिस ने बताया की गिरफ्तारशुदा व्यक्तियों की पहचान तेजराम भोई पुत्र लालूराम भोई निवासी धाबाई जी की पुला, गणेश पुत्र श्यामलाल निवासी पुलां, पूर्णाशंकर उर्फ़ पप्पू पुत्र जगन्नाथ निवासी बड़गांव मेन रोड, अशोकदास पुत्र भूरदास रंगास्वामी निवासी प्रभात निकेतन स्कूल बड़गांव, सुनील महतो पुत्र दीपलाल महतो निवासी बेदला माता, सुरेश आचार्य पुत्र लक्ष्मण आचार्य निवासी हॉस्पिटल रोड, बेदला तथा राहुल पुत्र पृथ्वीराज निवासी हनुमान कॉलोनी फतेहपुरा के रूप में की गई है।     

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News