सेक्स रैकेट का भड़ाफोड़, पांच महिलाओ समेत आठ गिरफ्तार
उदयपुर 1 जनवरी 2020 । जिले के सुखेर थाना पुलिस ने उदयपुर पिंडवाड़ा हाइवे पर कविता स्थित होटल साईं पैलेस पर छापा मारकर वैश्यावृत्ति में लिप्त रैकेट का भंडाफोड़ कर पांच महिलाओ और होटल के संचालको सहित आठ को गिरफ्तार किया है।
पकड़ी गई पांचो महिलाए शिवडी (मुंबई), लखीमपुर (आसाम), सिक्किम, जमशेदपुर (झारखण्ड) और काठमांडू (नेपाल) की रहने वाली है। एवं नव वर्ष के अवसर पर होटल के बुलावे पर यहाँ आई थी।
पुलिस अधीक्षक कैलाशचंद्र बिश्नोई ने बताया की उप अधीक्षक महेंद्र पारीक को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी की एनएच 76 पर स्थित कविता गांव में होटल साईं पैलेस पर वैश्यावृत्ति का धंधा चल रहा है। इस पर पुलिस ने बोगस ग्राहक बनाकर रैकेट का भड़ाफोड़ किया।
पुलिस उप अधीक्षक महेंद्र पारीक के साथ प्रशिक्षु आईपीएस राजश्री राज वर्मा एवं सुखेर थानाधिकारी डी पी दाधीच मय जाब्ते होटल में पहुंचे और आपत्तिजनक अवस्था में महिलाए ग्राहकों के साथ मिली।
पुलिस ने महिलाओ समेत मौके से होटल मैनेजर नडियाद निवासी महेश पुत्र किरीट भाई, शिवगंज सिरोही निवासी सोहेल पुत्र महबूब खान एवं बगदाराम पुत्र किशन को आपत्तिजनक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी लोगो के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।