उदयपुर मे अश्लील फ़ोटो वायरल करने की धमकी देकर यौन शोषण

 | 
Surajpol police staion

Udaipur Times, Crime News:  उदयपुर शहर में एक युवती को परेशान करने, छेड़छाड़ करने और अवैध संबंध बनाने के लिए दबाव डालने का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती के अश्लील फोटो और वीडियो अपने मोबाइल में बना लिए और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।

जानकारी के अनुसार, आरोपी युवती पर अवैध संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहा था। इसके लिए वह बार-बार उसका पीछा कर परेशान करता था। युवती के इनकार करने पर आरोपी ने उसके अश्लील फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। साथ ही किसी को घटना के बारे में बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी।

लगातार मिल रही धमकियों से परेशान युवती ने 4 नवंबर को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी राज उर्फ टिंकल पुत्र महेंद्र बंजारा, निवासी उत्तर प्रदेश के खिलाफ बीएनएस की धारा 75(2), 76, 308(4) और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

मामले की जांच कर रहे थानाधिकारी ने टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News