विधवा से शादी कर यौन शोषण करने और घर से निकालने का मामला

प्रतापनगर थाना क्षेत्र का मामला

 | 
pratapnagar polce station

उदयपुर शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने एक युवक के खिलाफ उसके साथ शादी करने और उसके साथ यौन शोषण करने और बाद में दूसरी शादी करने का मामला दर्ज करवाया है। पीडि़ता ने आरोपी पर आप्राकृतिक मैथुन करने और विडियों वायरल करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

पुलिस के अनुसार पीडि़ता ने मामला दर्ज करवाया कि उसके पति की वर्ष 2018 में मौत हो गई थी जिसके बाद वो ही रहती हैं, उसको अकेला देखकर आरोपी गौतमनाथ निवासी मोडी उदयपुर रोड़ वल्लभनगर हाल प्रतापनगर ने पहले उस से दोस्ती कि और फिर फंसाकर शादी कर ली।

इसके बाद आरोपी उसके साथ यौन शोषण करने लगा। इस बीच उसे पता चला कि आरोपी पहले से ही शादी शुदा है, जब उसने इस बात का विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान वह गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उसका गर्भपात करवा दिया। 

परेशान होकर उसने महिला थाने में प्रकरण दर्ज करवाया और पुलिस जब चालान पेश करने वाली थी तो आरोपी ने आपसी समझौता कर लिया और फिर से उसे साथ रखने लगा। इसके बाद आरोपी उसके साथ बार बार मारपीट करता, उसके साथ अप्राकृतिक मैथुन भी करता और अपने दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News