कुख्यात आरोपी शहजाद सराड़ी पिस्टल के साथ गिरफ्तार

सराड़ी एक कुख्यात अपराधी है जिसने खिलाफ पूर्व में भी 30 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज है
 | 
arrest

उदयपुर 12 जुलाई 2023 । शहर की सवीना थाना पुलिस ने कुख्यात आरोपी शहजाद सराड़ी को एक अवैध पिस्टल एवं 6 जिन्दा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। 

सवीना थानाधिकारी योगेंद्र व्यास ने बताया की मुखबिर से सुचना प्राप्त हुई थी की सराड़ी सवीना की बरकत कॉलोनी में घूम रहा है और उसके कब्जे में अवैध पिस्तौल और जिन्दा कारतूस भी है, जिस से उसके द्वारा कोई वारदात करने की आशंका है। 

थानाधिकारी ने बताया की सुचना मिलते ही तुरंत सवीना थाना पुलिस की टीम मोके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी शहजाद सराड़ी को पकड़ा, उनकी तलाशी ली तो उनके कब्ज़े से एक अवैध पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस बरामद हुए। जिन्हे पुलिस द्वारा ज़ब्त कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी से हथियार के बारे में अनुसन्धान किया जा रहा है। 

व्यास ने बताया की सराड़ी एक कुख्यात अपराधी है जिसने खिलाफ पूर्व में भी 30 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News