अवैध देशी पिस्टल के साथ दो शॉर्प शूटर पुलिस की गिरफ्त में

दोनों बदमाशों के खिलाफ लूट के मामले दर्ज

 | 
s

उदयपुर ज़िले के घासा थाना पुलिस ने दो शॉर्प शूटर को गिरफ्तार किया हैं। आरोपियों के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल, 2 मैगजीन और 10 जिंदा राउंड बरामद किए गए है।

थानाधिकारी फैलीराम ने बताया कि एसपी मनोज कुमार द्वारा चलाये गए अवैध हथियारो की रोकथाम अभियान के तहत मावली डिप्टी कैलाश कॅंवर के नेतृत्व में नाकांबदी की गई। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी कमलेश बंजारा (22) और दीपक प्रजापत (20) को पकड़ा। पुलिस उनके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल, 02 मैगजीन व 10 जिन्दा राउण्ड के साथ गिरफ्तार किया। 

पूछताछ में सामने आया है कि नारायण सिंह राव के कहने पर आरोपियों ने विजय सिंह राव और कान सिंह राव निवासी मरतडी को मारने जा रहे थें। आरोपी पहले भी लूट, अपहरण और हनीट्रैप के मामलों में शामिल रह चुके है। आरोपी चितौड़गढ़ में अपहरण के मामले में वाटेंड है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News