उदयपुर में श्री राजपुत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष पर चली गोली

पूर्व जिला अध्यक्ष दिग्गविजय सिंह बाठेड़ा ने वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह सलाड़िया पर गोली चला दी

 | 
rajpurt karni sena

उदयपुर 13 अगस्त 2023 । उदयपुर के बीएन कॉलेज में श्री राजपूत करणी सेना की बैठक के दौरान करणी सेना के पूर्व जिला अध्यक्ष दिग्गविजय सिंह बाठेड़ा ने वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह सलाड़िया पर गोली चला दी। 

घटना के बाद भागने का प्रयास कर रहे आरोपी दिग्गविजय को लोगों ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। बाद में भूपालपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया। वहीं घायल भंवर सिंह को अस्पताल पहुंचाया है। 

आपको बता दे कि रविवार को बी एन कॉलेज स्थित एक सभागार में आगामी 23 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा के लिए श्री राजपूत करणी सेना की ओर से पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया था, पत्रकार वार्ता के बाद कार्यकर्ताओं की एक बैठक थी जिसमें सम्मिलित हुए श्री राजपूत करणी सेना के पूर्व जिला अध्यक्ष दिग्गविजय सिंह बाठेड़ा ने प्रदेशाध्यक्ष पर गोली चला दी। 

घटना के बाद भागने का प्रयास कर रहे आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले किया। इधर घायल भंवर सिंह को अस्पताल पहुंचाया गया। आरोपी ने बंदूक को मध्य प्रदेश से लाना बताया है। फिलहाल आरोपी पुलिस के हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News