5 मंदिरों में चोरी की वारदात करने वाले शातिर बदमाशों से करीब 22 लाख रुपये की चांदी की मूर्तियां व छत्र बरामद
Udaipur Times News, Crime News Udaipur- उदयपुर 17 अक्टूबर 2026 - उदयपुर एसपी डॉ. अमृता दुहन के निर्देश में एडिशनल एसपी उमेश ओझा व डिप्टी एसपी राजेश यादव के सुपरविजन में भरत योगी थानाधिकारी, सुखेर के नेतृत्व वाली टीम ने 5 मंदिरों में चोरी करने वाले पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से चोरी का माल (चांदी की मूर्तियां व छत्र) बरामद कर लिया है।
26 सितंबर 2026 की मध्य रात्रि को डांगियों का गुड़ा गांव में 5 मंदिरों और 3 मकानों के ताले तोड़कर चांदी की मूर्तियां, छत्र और नकदी चुराने की वारदात हुई थी । Crime News
इस मामले में पुलिस टीम द्वारा पूर्व में ही तीन आरोपियों कमलेश गमेती, भैरा उर्फ कालू गमेती और मेघाराम गमेती को गिरफ्तार किया जा चुका था । इन गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस रिमांड के दौरान की गई सघन पूछताछ के बाद, पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की गई 08 किलो 900 ग्राम चांदी की मूर्तियां और छत्र बरामद कर लिए हैं। Udaipur News
बरामद किए गए इन सामानों की बाजार में अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये है। मामले में शामिल एक अन्य फरार आरोपी दुर्गेश गमेती की तलाश और अग्रिम अनुसंधान लगातार जारी है।