Udaipur Times, Sumerpur News: राजस्थान के सुमेरपुर के तखतगढ़ में शराब ठेके पर मारपीट से माहौल गर्मा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुर्सी लेने पहुंचे युवक यश वाल्मीकि के साथ मारपीट का आरोप लगाया।
घटना की सूचना पर वाल्मीकि समाज व नगरवासी ठेका स्थल पहुंचे। सूचना पर तखतगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने लाकर पूछताछ की। दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
जहां नगरवासियों ने शराब ठेके से रातभर अवैध शराब बिक्री का भी आरोप लगाया। वहीं लोगों ने पुलिस व आबकारी विभाग पर ठोस कार्रवाई नहीं करने का भी आरोप लगाया। फिलहाल दोनों पक्षों में आपसी समझौते की बात सामने आई है।