तस्करों द्वारा पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारने का प्रयास
राजस्थान निर्मित अवैध शराब के 33 कार्टून बरामद
उदयपुर 19 जनवरी 2026 - उदयपुर के खेरवाड़ा थाना इलाके में देर रात तस्कर ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार भगाने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस जवानों ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही दूरी पर तस्कर को पकड़ लिया। खेरवाड़ा थाना अधिकारी दलपत सिंह ने बताया कि पुलिस ने खांडी ओबरी के पास नाकेबंदी कर रखी थी।
इस दौरान एक कार को रुकवाने का प्रयास किया गया, तो कार चालक ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारी और नाकेबंदी तोड़ भगाने का प्रयास किया। कुछ दूरी पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। कार की तलाशी ली तो उसमें राजस्थान निर्मित विभिन्न ब्रांड के 33 कार्टन शराब के जप्त किये। जिनकी अनुमानित कीमत 4 लाख बताई जा रही है।
पुलिस ने अपनी कार्रवाई में एक आरोपी दीपक को गिरफ्तार किया है।