ट्रक कंटेनर में छुपाकर अवैध अफीम डोडा चूरा की तस्करी

चालक गिरफ्तार

 | 

उदयपुर 11 सितंबर 2025। अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध जारी अभियान के तहत थाना गोगुन्दा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। एसपी योगेश गोयल के निर्देश पर एडिशनल एसपी गोपाल स्वरूप मेवाडा और वृत अधिकारी वृत गिरवा सूर्यवीर सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी श्याम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 10 सितंबर 2025 को सूचना के आधार पर एक मिनी ट्रक नंबर GJ-15-AT-0871 को रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान ट्रक के बंद बॉडी कंटेनर के आगे के हिस्से में करीब 3 से 4 फीट का अलग ढांचा (स्कीम) बना पाया गया था। इस छुपे हुए ढांचे में कुल 24 प्लास्टिक के कट्टे बरामद हुए, जिनमें अवैध अफीम डोडा चूरा भरा हुआ था। कुल बरामद अफीम डोडा चूरा का वजन 427.632 किलोग्राम पाया गया।

इस मामले में ट्रक चालक राजेश कुमार,  निवासी कडवासरो की ढाणी, बारूडी ग्राम पंचायत सिंन्धासुआ चौहान, बाड़मेर को गिरफ्तार किया गया। अवैध मादक पदार्थ व मिनी ट्रक जब्त कर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

#UdaipurNews #CrimeNews #PoliceAction #RajasthanNews #OpiumSmuggling #UdaipurTimes
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal