उदयपुर 24 सितंबर 2022 । शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र में एक युवक ने अज्ञात कार सवार चार लोगों के खिलाफ उसके साथ मारपीट कर उससे मोबाईल छीनकर ले जाने का मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार आदिल पुत्र नूर मोहम्मद निवासी नागानगरी ने मामला दर्ज करवाया कि वह रात्रि को कोडिय़ात से अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान रामपुरा के पास मेें एक कार में चार युवक आए और आते ही उसे रोककर उसके साथ मारपीट कर उसके पास से फोन छीनकर फरार हो गए।
अंबामाता थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।