राजसमंद मे पिता पर हमला करने वाला आरोपी पुत्र गिरफ्तार

जायदाद के बंटवारे को लेकर किया था जानलेवा हमला

 | 
Rajsamand Murder accused arrested

 

Udaipur Times News, Crime News Rajsamand, राजसमंद 14 अगस्त 2026 । खमनोर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास और मारपीट के मामले में कार्रवाई करते हुए पिता पर हमला करने वाले आरोपी पुत्र दिनेश सोनी को गिरफ्तार किया है।

मामला जायदाद और बंटवारे को लेकर हुए विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, 7 अगस्त 2026 को परिवादी गोविंद सोनी ने खमनोर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। Crime News

रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि जायदाद के विवाद और बंटवारे को लेकर आरोपी पक्ष ने मारपीट करते हुए जान से मारने का प्रयास किया। घटना की गंभीरता और वृद्धजन से संबंधित होने के कारण थाना अधिकारी खमनोर नरेंद्र सिंह भाटी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विशेष टीम का गठन किया। Murder Accused Arrested

टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की और करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। मुखबिर तंत्र की सहायता से पुलिस ने मामले में वांछित आरोपी दिनेश सोनी पुत्र भंवरलाल सोनी, उम्र 48 वर्ष, निवासी शिशोदा कला, थाना खमनोर, जिला राजसमंद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले में विधि से संघर्षरत एक बालक को भी डिटेन किया है। मामले में पुलिस की जांच एवं आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। Rajsamand News

कार्रवाई करने वाली टीम: थाना अधिकारी नरेंद्र सिंह भाटी, सहायक उप निरीक्षक ओम सिंह, हेड कांस्टेबल भंवर सिंह, कांस्टेबल गोविंद सिंह एवं कांस्टेबल हुकम सिंह की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News