दामाद ने किया था फायर, इलाज के दौरान पीड़िता ने तोडा दम

घटना से नाराज परिजनों ने किया प्रदर्शन 

 | 
gun shot, firing

पत्नी की दूसरी शादी से था नाराज 
 

उदयपुर,25 दिसंबर 2024 - बांसवाड़ा में 21 दिसंबर 2024 को हुई फायरिंग की घटना में घायल हुई महिला की बुधवार को उदयपुर के गवर्नमेंट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई, इसके बाद महिला के परिजन घटना को लेकर नाराज हो गए और उन्होंने कलेक्ट्रट के बाहर इकठ्ठा हो कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग कर डाली। 

गौरतलब है की यह चौका  देने वाली घटना 21 दिसंबर 2024 को हुई थी जब बांसवाड़ा की रहने वाली पीड़ित महिला नंदा देवी पर उसके ही दामाद अजय भोई ने फायर कर दिया, घटना उस समय हुई जब नंदा देवी अपने घर के बाहर बेठी थी। तभी आरोपी अजय वहां आया और उसने अपनी सास नंदा पर दो फायर कर दिए और मोके से फरार हो गया। 

घटना के बाद घायल हालत में महिला को हॉस्पिटल ले जाया गया, उसके शरीर से गोलियां निकाली गई और उसको इलाज के लिए उदयपुर रेफर कर दिया गया। तब से वह इलाज रत थी और उसने बुधवार को दम तोड़ दिया। 

जानकारी के अनुसार आरोपी अजय पूर्व में एक हत्या के मामले में जेल गया था तब उसके ससुराल वालों ने उसकी पत्नी की शादी कहीं और करवा दी , इस बात से नाराज अजय जब जेल से बाहर आया तो गुस्से में आकर उसने अपनी सास पर फायरिंग कर दी। 

जानकारी के अनुसार आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है और अब पीड़ित महिला की मौत के बाद उसके परिजनों का गुस्सा बढ़ गया और वह प्रदर्शन पर उतर आए ।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News