शराबी बेटे ने मां को पत्थर से मार मार की हत्या

मृतका के पीहर पक्ष के लोगों ने की 7 लाख रुपये मौताणे की मांग 
 | 
crime

उदयपुर के कोटड़ा थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया हैं। इकलौते शराबी बेटे ने आपसी झगड़े के दौरान अपनी मां की पत्थर से मार मार कर हत्या कर दी। अस्पताल ले जाते समय महिला की मौत हो गई। 

कोटड़ा थानाधिकारी पवन सिंह ने बताया कि कालिया उर्फ कालू खराड़ी(21) शराब के नशे में बीती रात को परिवार के सदस्यों से झगड़ा और मारपीट करने लगा। कोटड़ा थाना क्षेत्र के कंडी गांव में कालू और उसकी पत्नी व मां बीकी (45) के बीच पैंसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। यह विवाद बहसबाजी के बाद जलद् ही मारपीट तक पहुंच गया। बेटा कालू शराब के नशे में था, उसने पहले अपनी मां के साथ मारपीट की और बाद में पत्थर से पेट पर वार कर दिया।  पत्थर लगने से बीकी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवार और आसपास के लोगों ने घायल बीकी को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान बीकी ने दम तोड़ दिया।

मृतका के पीहर पक्ष के लोगों ने की 7 लाख रुपये मौताणे की मांग 

घटना की जानकारी मिलते ही कोटड़ा थानाधिकारी पवन सिंह मय पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंच मृतका की डेड बॉडी को कोटडा सीएचसी मुर्दाघर में रखवाया गया। महिला की मौत के बाद मृतका के पीहर पक्ष के लोग हंगामा करने लगे। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने के लिए कहा।  मृतका के पीहर पक्ष ने आरोपी परिवार से 7 लाख रुपए मौताणा के रूप में तय किए। हीं अंतिम संस्कार पर एक लाख रुपए मिलने के बाद राजीनामा हुआ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News