राजस्थान में अवैध शराब के खिलाफ 1 से 7 नवंबर तक चलेगा विशेष अभियान

 | 
excise dept seized 1.5 corore rupees liqour

 

Udaipur Times News, Special Drive by Excise Department, उदयपुर 31 अक्टूबर 2026 | राजस्थान में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग 1 से 7 नवंबर तक पूरे प्रदेश में विशेष निरोधात्मक अभियान चलाएगा।

अभियान के तहत दूसरे राज्यों से तस्करी कर लाई जाने वाली शराब, नकली मदिरा और स्प्रिट के अवैध कारोबार पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। विभाग ने अवैध शराब की उपलब्धता पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

अभियान के दौरान हाईवे, होटल-ढाबों, समारोह स्थलों और अवैध शराब के निर्माण व भंडारण के संभावित ठिकानों पर आकस्मिक जांच और दबिश दी जाएगी। राज्य और अंतरराज्यीय राजमार्गों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। स्प्रिट से बनी शराब, दूसरे राज्यों की मदिरा और पेट्रोलियम इकाइयों में उपयोग होने वाले इथेनॉल के अनधिकृत भंडारण पर भी नजर रखी जाएगी। Udaipur News 

आबकारी अधिकारियों को शराब दुकानों पर निर्धारित एमआरपी, बिक्री समय और वैध होलोग्राम की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। ऑनलाइन दर्ज स्टॉक का भौतिक सत्यापन भी किया जाएगा। किसी तरह की अनियमितता मिलने पर संबंधित अनुज्ञाधारी के खिलाफ कार्रवाई होगी। Anti Illegal Liqour Drive 

अभियान में पुलिस के साथ समन्वय कर संयुक्त कार्रवाई की जाएगी। शराब निर्माण इकाइयों का भी औचक निरीक्षण होगा।

अधिकारियों को प्रतिदिन की कार्रवाई की रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप में मुख्यालय भेजनी होगी। अभियान के दौरान बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने और लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News