अम्बामाता क्षेत्र में तेज रफ़्तार कार ने गाड़ियों को मारी टक्कर

कई गाड़ियों को पहुंचाया नुक्सान 

 | 
Road Rash in Udaipur Ambamata

उदयपुर ,02.02.24- शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व एक तेज रफ्तार स्कोडा कार ने सड़क किनारे खड़ी कारों को टक्कर मार दी । हादसा इतना ज़बरदस्त थी कि हादसे में तीन कारों और एक स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।  गनीमत तो यह रही की हादसे में कोई भी बड़ी जनहानि नहीं हुई।

हालाकि हादसे के दौरान एक कार में बैठा युवक घायल हो गया था हादसे के बाद स्कोडा गाड़ी का चालक मौके से फरार हो गया था। मौके पर खड़े हुए लोगों ने स्कोडा गाड़ी को देखा तो अंदर शराब की बोतल भी पड़ी हुई दिखाई दी।

परिवादी गोपाल नागदा पुत्र देवीलाल नागदा ने इसको लेकर अंबा माता थाने में मामला भी दर्ज कराया है परिवादी की ओर से दी गई रिपोर्ट के अनुसार स्कोडा कार चालक ने जान से मारने कि नियत से दुर्घटना को अंजाम देना बताया है।

परिवादी की ओर से लिखित रिपोर्ट देने पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News