तेज़ रफ़्तार टैंकर ने दो बाइक सवारों को रौंदा

उदयपुर अहमदाबाद हाइवे पर परसाद थाना क्षेत्र में कल शाम हुआ था एक्सीडेंट

 | 
accident

अस्पताल में उपचार के दौरान दोनों चचेरे भाईंयों की मौत

उदयपुर 2 अक्टूबर 2021। उदयपुर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर परसाद थाना परसाद पुल के यहां तेज रफ्तार से आते टैंकर ने बाइक सवार दो जनो को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल दोनों को उदयपुर के एमबी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के कल देर शाम दो चचेरे भाई अपने ऋषभदेव स्थित ननिहाल से दोबारा अपने घर जा रहे थे। परसाद पुल के यहां गफलत में एक टैंकर ने दोनों बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। इससे दोनों गंभीर घायल हो गए। यहां से दोनों को परसाद स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। दोनों की हालत गंभीर देख उन्हें उदयपुर के एमबी अस्पताल रैफर किया गया। जहाँ 34 वर्षीय प्रतापसिंह और उसके 27 वर्षीय चचेरे भाई तेज सिंह की मौत हो गई। 

दोनों चचेरे चहेरे राजसमंद के मादरेचों का गुड़ा के रहने वाले थे। बताया गया कि युवकों का ननिहाल ऋषभदेव है। दोनों ऋषभदेव से अपने मामा से मिलकर दोबारा अपने गांव लौट रहे थे। घटना के बाद परसाद थाने के एएसआई नानालाल और टीम मौके पर पहुंची।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News