Udaipur Times News, Road Accident, CCTV Footages - उदयपुर 18 सितंबर 2026 - शहर में सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है।
सविना क्षेत्र के सेक्टर-9 से तीतरड़ी की ओर जाने वाले मार्ग पर क्रिस्टल प्लाजा के सामने एक बाइक और काले रंग की THAR के बीच टक्कर की घटना सामने आई।
पीड़ितों के अनुसार, हादसे में बाइक सवार मोहन लाल जोशी के दाएं हाथ में फ्रैक्चर हुआ, जबकि पीछे बैठे व्यक्ति को भी चोट आई। Road Mishap
सामने आए CCTV फुटेज में THAR को रॉन्ग साइड से आते हुए और इसके बाद बाइक से टक्कर की घटना को देखा जा सकता है। घटना के बाद वाहन मौके से निकल गया, ऐसा पीड़ितों का कहना है। Udaipur News
परिजनों ने पुलिस से CCTV फुटेज के आधार पर वाहन और चालक की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
मामले की वास्तविक परिस्थितियों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी।