मामूली विवाद पर चाकूबाजी, 1 गिरफ्तार

सवीना चौराहा के पास हुई घटना

 | 
stabing

उदयपुर 24 फरवरी 2022 । बाइक चलाते हुए मामूली बात पर सवीना क्षेत्र में हुई चाकूबाजी की घटना में सवीना थाना पुलिस ने चाकूबाजी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। 

सवीना पुलिस थानाधिकारी रविन्द्र चारण ने बताया चाक़ूबाज़ी के आरोपी रिज़वान खिलजी पुत्र मोहम्मद रफीक निवासी किशनपोल को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है। 

दरअसल कल सुबह गणगौर घाट निवासी कुलदीप नामक युवक अपने भाई के साथ नौकरी के लिए सवीना चौराहा पटेल डेयरी के पास पहुंचा ही था की अज्ञात हमलावर ने चाकू से हमला कर दिया जिसमे कुलदीप घायल हो गया। 

पुलिस अनुसन्धान में पता चला की दोनों युवको में पूर्व में बाइक चलाते हुए मामूली कहासुनी हो गई थी। जिस पर अभियुक्त ने रास्ता रोक कर चाकू से वार कर दिए।     

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News