चाक़ूबाज़ी की घटना में एक आरोपी गिरफ्तार, बाल अपचारी भी डिटेन

20 अप्रैल को सूरजपोल थाना क्षेत्र में हुई थी चाक़ूबाज़ी

 | 

उदयपुर 23 अप्रैल 2026। शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को डिटेन किया गया है।

प्रकरण के अनुसार 20 अप्रैल 2026 को रेहान खान (18) निवासी दीवानशाह कॉलोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने दोस्त आफताब के साथ खांजीपीर से घर लौट रहा था। रात करीब 11:30 बजे रास्ते में दो युवकों ने उन्हें रोका, जिनमें से एक ने उसे पकड़ लिया और दूसरे ने जान से मारने की नीयत से उसके पैर पर चाकू से वार कर दिया। हमले में उसके बाएं पैर में गंभीर चोट आई। शोर मचाने पर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

मामले में थाना सूरजपोल पर प्रकरण संख्या 139/2026 धारा 109(1) व 3(5) बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

ज़िला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा और वृताधिकारी नगर पूर्व सूर्यवीर सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी रतन सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने सूचना और तकनीकी सहायता के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी अहान शेख (19) निवासी सज्जन नगर, मल्लातलाई को गिरफ्तार किया तथा एक बाल अपचारी को डिटेन किया।

#UdaipurNews #RajasthanNews #CrimeNews #UdaipurCrime #PoliceAction #Surajpole #UdaipurUpdate #KnifeAttack #RajasthanPolice #CityNews #LatestNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News