दिल्ली गेट पर शराब की दुकान के बाहर चाकूबाजी

युवक गंभीर रूप से घायल

 | 
Stabbing at delhi gate

उदयपुर 9 सितंबर 2025। सूरजपोल थाना क्षेत्र के दिल्ली गेट स्थित महेश किराना स्टोर के सामने शराब की दुकान के बाहर बीती देर रात आपसी कहासुनी के बाद चाकूबाजी की घटना घटी। इस मामले में धानमंडी थाना क्षेत्र के भोपालवाड़ी निवासी विकास साहू गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, विकास साहू दुकान के बाहर खड़ा था, तभी कंकी नामक युवक वहां पहुंचा। दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इसके बाद आरोपी ने अपने साथियों को बुलाया और हाथापाई के दौरान विकास साहू पर चाकू से वार कर दिया। चाकू के वार से विकास के हाथ की नस कट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलते ही सूरजपोल थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल विकास साहू को MB चिकित्सालय की आपातकालीन इकाई में भर्ती कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी उर्फ कंकी और उसके साथियों की खोजबीन शुरू कर दी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

#Stabbing #UdaipurCrime #UdaipurTimes