सम्पति हड़पने के चक्कर में सौतेली माँ और भाई ने बनाई फ़र्ज़ी वसीयत

सम्पति हड़पने के चक्कर में सौतेली माँ और भाई ने बनाई फ़र्ज़ी वसीयत 
 

सौतेली माँ, सौतेले भाई और दो गवाहों समेत चार को किया गिरफ्तार, कब्ज़े से फ़र्ज़ी वसीयत भी की बरामद 
 
सम्पति हड़पने के चक्कर में सौतेली माँ और भाई ने बनाई फ़र्ज़ी वसीयत
मनीष धाभाई के 2015 में मरने के बाद उसके द्वारा दिए गए इकरार के सटाम्पो पर वर्ष 2016 में मनीष धाभाई की सम्पति हड़पने की नियत से फ़र्ज़ी वसीयत बनाई थी।    

उदयपुर 13 जनवरी 2020। मृतक भाई की सम्पति हड़पने की नीयत से फ़र्ज़ी वसीयत बनाने के मामले में सुटली माँ और सौतेले भाई समेत चार जनो को हिरणमगरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्ज़े से दो फ़र्ज़ी वसीयते भी बरामद की गई है। 

क्या है मामला 

पीड़िता श्रीमती टीना पत्नी मनीष धाभाई निवासी कांजी का हाटा निवासी ने पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी की उनके पति का देहांत 19 अक्टूबर 2015 को हो गया था। श्रीमती टीना ने बताया की उसके पति मनीष के अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान उनके सौतेले देवर रविश धाभाई और सौतेली सास जशोदा देवी ने जयप्रकाश धाभाई और शैलेन्द्र गोस्वामी के साथ मिलकर मनीष की ज़मीन हड़पने के लिए स्टाम्प ख़रीदवाकर फ़र्ज़ी वसीयत बना डाली और नोटेरी  डाली। तथा उनकी सम्पति पर कब्ज़ा कर लिया। 

हिरणमगरी पुलिस थानाधिकारी ने फ़र्ज़ी वसीयत बनाने के आरोप में रविश धाभाई पुत्र शिवनारायण धाभाई, जशोदा देवी पत्नी शिवनारायण धाभाई एवं फ़र्ज़ी वसीयत के गवाह जयप्रकाश पुत्र नाथूलाल धाभाई निवासी जगदीश चौक एवं शैलेन्द्र पूरी गोस्वामी पुत्र महेंद्रपुरी गोस्वामी निवासी चाँदपोल बाहर को गिरफ्तार कर फ़र्ज़ी तरीके से बनाई गई वसीयत बरामद की। 

पुलिस ने बताया की उक्त अभियुक्तों द्वारा मनीष धाभाई के 2015 में मरने के बाद उसके द्वारा दिए गए इकरार के सटाम्पो पर वर्ष 2016 में मनीष धाभाई की सम्पति हड़पने की नियत से फ़र्ज़ी वसीयत बनाई थी।    

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  WhatsApp |  Telegram |  Signal

From around the web