साइबर शील्ड अभियान के तहत चोरी व गुम हुए 65 मोबाइल बरामद

बरामद किए गए मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंपे जा रहे हैं

 | 
Cyber Shield abhiyan

उदयपुर 11 फ़रवरी 2025। पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे साइबर शील्ड अभियान के तहत उदयपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। सविना थाना पुलिस ने लाखों रुपये मूल्य के 65 से अधिक चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिन्हें अब उनके असली मालिकों को सौंपा जा रहा है।  
  
एसपी योगेश गोयल के निर्देश पर एडिशनल एसपी उमेश ओझा और डिप्टी एसपी छगन पुरोहित के सुपरविजन में थानाधिकारी अजयसिंह राव के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी सहायता और साइबर ट्रेसिंग के माध्यम से चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रैक कर बरामद किया।  

बरामद किए गए मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंपे जा रहे हैं, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली है।  

पुलिस का कहना हैं की साइबर शील्ड अभियान जारी रहेगा। पुलिस ने बताया कि गुम और चोरी हुए मोबाइलों की रिकवरी का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News