सूने मकान से नकदी और जेवरात चोरी

हाथीपोल क्षेत्र की घटना

 | 
Theft

उदयपुर। शहर के हाथीपोल थाना क्षेत्र में एक महिला ने अज्ञात चोर के खिलाफ उसके पिता के मकान का ताला तोडक़र नकदी और जेवरात चोरी कर ले जाने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार सीमा पत्नी विनय उपाध्याय निवासी राज कमल अपार्टमेंट बेदला बडग़ांव लिंक रोड़ ने मामला दर्ज करवाया कि उसके पिता डॉ. श्याम मनोहर व्यास शिक्षा निदेशक के पद से सेवानिवृत है और वे गत दिनों अपने पुत्र से मिलने के लिए मुम्बई गए थे। 

पीछे से अज्ञात चोर ने पिता के घर का ताला तोडक़र अंदर से 20 हजार रूपए नकद, चांदी की थाली, पाएजेब, सिक्का, सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। काम वाली जब घर पर आई और उसने ताला टूटा देखकर अंदर जाकर देखा तो अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News