चोरी की गयी रॉयल इनफील्ड की हुई रिकवरी

 | 
अभियुक्त विशाल

उदयपुर -  प्रताप नगर थाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी रॉयल इनफील्ड की चोरी पर प्रताप नगर थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए रॉयल इनफील्ड की रिकवरी की गयी।  दरअसल, सोमवार 6 सितम्बर 2021 को प्रार्थी जयदीप त्रिवेदी निवासी सुरभिविला श्रीनाथ काम्प्लेक्स, देबारी ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए पुलिस को जानकारी दी की रॉयल इनफील्ड उसके बड़े भाई की है जो काम काज के लिए मेरे पास थी।  28 अगस्त 2021 शनिवार को घर के बाहर खड़ी थी।  लेकिन सुबह जब देखा तो मोटरसाईकल को अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया।  

रॉयल इनफील्ड की हुई रिकवरी

मामले पर कार्यवाही करते हुए प्रताप नगर थानाधिकारी हिमांशु सिंह मय टीम ने अभियुक्त विशाल पुत्र मेवालाल निवासी खटिको का मोहल्ला मांगरोल, निम्बाहेड़ा सदर द्वारा मोटर साईकल रॉयल इनफील्ड चुराना पाया गया।  

जिस पर अभियुक्त के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर अभियुक्त की निशान देही पर अभियुक्त के कब्जे से चुराई  रॉयल इनफील्ड को बरामद किया।  इस वारदात से पूर्व में अभियुक्त के खिलाफ कई प्रकाण दर्ज हो चुके है।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News